फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से चूड़ेश्वर के लिए बस सेवा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाड़वाला में चूड़ेश्वर सेवा समिति के अधिवेशन में रविवार को विधायक मुन्ना चौहान ने देहरादून से चूड़ेश्वर धाम के लिए जल्द बस सेवा चलाने की घोषणा की।
साथ ही वक्ताओं ने धाम को विकसित करने का मंथन किया। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल के विधान सभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धाम को विकसित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि मंदिर जनता की आस्था का केंद्र होते हैं। लिहाजा मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून से भी चूड़ेश्वर के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूड़ेश्वर धाम में पांवटा से बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक शौचालय, अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा। कहा कि भविष्य में चूड़धार से चकराता के लिए हेली सेवाएं शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि चूड़ेश्वर सेवा समिति की एक दर्जन से अधिक इकाईयों का गठन किया गया है। जो धाम को विकसित करने की योजना तैयार कर रहे हैं। इस दौरान समिति की विकासनगर इकाई अध्यक्ष संतराम चौहान, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, केशर सिंह, हीरा सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह, जयपाल सिंह, शोभाराम, करम चंद, तिलक राज, लेखराज, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें