फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण बाल्मीकि पेशी पर पहुंचा रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दीपाली डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में चमोली जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि को कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की रामनगर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। प्रवीण की पेशी को देखते हुए रामनगर कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीपाली डेयरी संचालक से बदमाश प्रवीण वाल्मीकि ने रंगदारी मांगी थी। डेयरी संचालक की ओर से इस मामले में कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने रंगदारी मांगने पर प्रवीण वाल्मीकि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वर्तमान में वाल्मीकि चमोली जेल में बंद हैं। मंगलवार को इस मामले में प्रवीण की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। चमोली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश को रामनगर कोर्ट में पेशी पर लेकर पहुंची। कुख्यात की पेशी को देखते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस भी कोर्ट परिसर में तैनात रही। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि प्रवीण की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। बुधवार को उसकी देवबंद में पेशी होनी है। इसे लेकर उसे एक रात के लिए रुड़की जेल में रखा गया है। बुधवार को रुड़की जेल से देवबंद पेशी पर ले जाने के बाद वापस पुलिस चमोली जेल ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र वाल्मीकि पेशी पर पहुंचा रुड़की
पौड़ी जेल में बंद नरेंद्र वाल्मीकि भी मंगलवार को रामनगर रुड़की कोर्ट में पेशी पर पहुंचा। नरेंद्र वाल्मीकि से पहले पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि की पेशी कराई। प्रवीण वाल्मीकि के जाने के बाद पुलिस ने नरेंद्र वाल्मीकि की पेशी कराई। कोर्ट परिसर में पुलिस की हर शख्स पर पैनी नजर थी। साथ उनके आसपास किसी को भी भटकने नहीं दिया गया। अनुभव वशिष्ठ की पेशी पर उसके भाई रुद्राक्ष ने खाने के डिब्बे में सिम देने का प्रयास किया था। इसीलिए मामले कों गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों के पास किसी को जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें