फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के शादी के निमंत्रण कार्ड में अंकित किया ऐसा स्लोगन, हर ओर हो रही प्रशंसा

Tue, 29 Jan 2019 03:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Marriage - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शहर की एक पार्षद ने अपनी बिटिया के शादी के निमंत्रण कार्ड में ‘अपराजिता: नारी का जितना सम्मान होगा दुनिया उतनी ही खूबसूरत होगी’ स्लोगन लिखकर नारी सशक्तीकरण और सम्मान का संदेश दिया है।

विज्ञापन


पार्षद ने समाज को रचनात्मक दिशा में जोड़ने और महिला अधिकारों के लिए जंग जारी रखने के संकल्प के साथ इस मुहिम को अपने कार्य का हिस्सा बनाने का फैसला किया है। वार्ड 13 राजपुरा पड़ाव से पार्षद मुन्नी कश्यप बताती हैं कि अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्हें महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने की प्रेरणा मिली।

अब उन्होंने महिला हिंसा के खिलाफ संघर्ष करने, महिला अधिकारों को लिए जंग लड़ने, नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने और अशिक्षित बेटियों और बेटों को शिक्षा की ओर उन्मुख करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


मुन्नी कश्यप की तीन बेटियां और एक बेटा है। पति मदन कश्यप कैटरिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बेटी कुसुम कश्यप जिनकी शादी होने वाली है वह सरकारी नौकरी करती हैं। दूसरी बेटी शशि कश्यप ने फैशन डिजाइनिंग में आईटीआई किया है। तीसर बेटी प्रभा कश्यप का रुझान संगीत की ओर है। स्नातक की शिक्षा प्राप्त बेटा ध्रुव कश्यप घर में बच्चों को निशुल्क कोचिंग देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें