फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध पीछा करे तो परिजनों को दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध पीछा करे तो परिजनों को दें जानकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सीओ डालनवाला जया बलूनी ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध पीछा करे तो इसकी जानकारी शिक्षकों के साथ ही परिजनों को जरूर देनी चाहिए। वह मंगलवार को भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरुकता अभियान के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कांवली (प्रथम) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बस ध्यान रखना है कि हमारे आसपास कैसे लोग रहते हैं। हमें कोई संदिग्ध फॉलो तो नहीं कर रहा। परिजनों को जानकारी देने से आगे होने वाली किसी भी दुर्घटना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर संयोजिका मधु जैन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चियों को महिला कानूनों के बारे में जानकारी दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता, पार्षद अर्चना पुंडीर, स्कूल की प्रधानाध्यापिका झींगरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें