ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी दून के सर्वश्रेष्ठ कन्या विद्यालय में कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी (सीजीएम) संस्था का द्विशताब्दी स्थापना वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौकेे पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिरकत की और स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से संस्कृति की छटा बिखेरी।
द्विशताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल ने बीते दो सौ साल में कई अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर आदि दिए हैं। यह समारोह ऐतिहासिक संस्था के लिए उत्साह की सौगात लेकर आया है। इस मौके पर स्कूली बच्चों को योग साधना के लाभ के प्रति जागरूक किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेटा ने बताया कि दुनिया के चार महाद्वीपों के 28 देशों में 200 से अधिक सीजीएम में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, कर्मचार समेत छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।