फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी दिखाने वाले चालक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । विक्रम मालिक व चालक एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृृत किया गया। मुनिकीरेती स्थित शिवानंद पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम का मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा व एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुुमार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। सम्मान समारोह में पहला पुरस्कार अशोक चौधरी को दिया गया। उन्होंने एक वर्ष पूर्व वाहन में यात्रियों का बैग छूटने पर उसे सकुशल पहुंचाया था। इस बैग में सोने के जेवरात व नकदी सहित करीब एक लाख का सामान मौजूद था।
विज्ञापन

दूसरा पुरस्कार यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर श्याम सिंह पाल को दिया गया। इसके अलावा दीपावली के मौके पर सभी विक्रम चालकों व मालिकों को भी दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि चेतन शर्मा ने चालकों की ओर से दिखाई जाने वाली ईमानदारी पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में देश विदेशों से पर्यटक व तीर्थयात्रियों का आवागमन बना रहता है।
अक्सर तीर्थयात्री तिपहिया वाहनों में तीर्थनगरी की सैर करते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यहां पर आने वाले तीर्थयात्रियों से ईमानदारी दिखाकर अच्छा व्यवहार करना चाहिए जिससे तीर्थ नगरी नाम देश विदेशों में रोशन हो सके। इस अवसर पर अमित पाल, प्रवीन नौटियाल, रामआशीष राजभर, आदेशराम कश्यप, इंद्रजीत सिंह, गोविंद पयाल, मनोज यादव, धर्मवीर सिंह, श्रीपाल, वीर बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें