फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया कलसिया तटबंध का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार को गंगा किनारे ध्वस्त हुए तंटबध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ कलसिया के सामने ध्वस्त हुए तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल कुड़ियाल से ध्वस्त हुए तटबंध की मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि मरम्मत कार्यों की गति धीमी है। साथ ही गंगा की धारा को डायवर्ट करने के लिए भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने इस बाबत फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता कर कहा कि सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्यों के लिए और बजट दिया जाए इसके अलावा उन्होंने गंगा की धारा से कृषि भूमि में हुए कटाव और फसलों को हुए नुकसान का किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि तटबंध उनकी सरकार के समय में बना था, लेकिन वर्तमान सरकार सही ढंग से उसकी सुरक्षा नहीं कर पाई। जिसके चलते कलसिया के सामने गंगा का तटबंध टूट गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सीओ सीएस बिष्ट, नायब तहसीलदार सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें