फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मीटर वाले नए ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर मीटर वाले नए ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बगैर मीटर वाले नए ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर आरटीओ ने रोक लगा दी है। साथ ही पुराने ऑटो की फिटनेस भी प्रतिबंध लगा दिया है। दो दिनों में करीब 25 नए ऑटो आरटीओ पहुंचे, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। आरटीओ ने कहा कि इसे लेकर ऑटो चालकों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा, बगैर मीटर वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरटीओ ने दो महीने पहले शहर में चल रहे साढ़े तीन हजार से अधिक ऑटो में मीटर लगाने के आदेश दिए थे। जिस पर ऑटो संचालकों ने एक महीने का समय मांगा था। यह समय अवधि बीतने के बाद भी मीटर नहीं लगने पर आरटीओ ने जब ऑटो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा तो उन्होंने पहले किराया बढ़ाने की मांग की। आरटीओ के मुताबिक अब ऑटो का किराया भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब जल्द ही टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर ऑटो संचालकों का कहना है कि महंगाई के अनुरूप किराया नहीं बढ़ा है। ऐसे में वह मीटर नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सभी ठेका परमिट वाहन में मीटर लगाए जाएंगे, तभी ऑटो संचालक मीटर लगाएंगे। किराए में 11 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की गई है, जो काफी कम है।
- पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष दून ऑटो रिक्शा यूनियन
--
बगैर मीटर के पहुंच रहे नए ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। पुराने ऑटो का फिटनेस प्रमाण पत्र देने पर भी रोक लगा दी गई। जल्द अभियान शुरू कर बिना मीटर चलने वाले ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डीसी पठोई, आरटीओ देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें