फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पवित्र श्रावण मास में भव्य कलश यात्रा के साथ रविवार को अजबजुर खुर्द स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलश यात्रा में शामिल छोटे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने नाम के पौधे रोपे। दोपहर बाद कथावाचक आचार्य सुभाष जोशी ने शिव की महिमा का बखान किया।
सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा सुबह नौ बजे विधि विधान से मंदिर परिसर से शुरू हुई। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नंगेे पैरा नगर परिक्रमा की। कलश यात्रा में सरस्वती विहार के सभी ब्लॉकों की महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने भगवान शिवशंकर से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, दोपहर बाद कथावाचक आचार्य सुभाष जोशी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में शिव कथा का श्रवण करने से सभी पापों का नाश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम नम: शिवाय का जाप करने से मनुष्य के सभी कष्ट मिनटो में दूर हो जाते हैं। सरस्वती विहार विकास समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि कथा भक्तों के सहयोग से कराई जा रही है। 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा एक अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ संपन्न होगी। मौके पर समिति के मदन मोहन काला, त्रिलोक कांडपाल, विलोचन सिंह रावत, बगवालिया सिंह राव, सुशांत जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें