फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में 12 हजार अतिक्रमण चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अब तक 12 हजार अतिक्रमण पाए गए हैं। अतिक्रमण चिह्नीकरण का कार्य अभी जारी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को आज से नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद तीन सप्ताह के भीतर अतिक्रमणकारी को नगर निगम आना होगा, जहां नगर आयुक्त मामलों की सुनवाई करेंगे।
जिला प्रशासन, नगर निगम समेत अन्य विभागों ने वर्ष 2005 में रिस्पना और बिंदाल नदी के आसपास अतिक्रमण का सर्वे कराया था, जिसमें 10,700 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब नगर निगम ने वर्ष 2005 की रिपोर्ट के साथ ही नए सिरे से अतिक्रमण चिह्नित करना शुरू कर दिया है। अब तक कुल 12 हजार अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को नायब तहसीलदार नरेश चंद्र नौटियाल को अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं, अन्य अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद संबंधित लोगों को भी तत्काल नोटिस भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुनवाई होगी बड़ी चुनौती
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के लिए निगम क्षेत्र में चिह्नित किए गए अतिक्रमण का निस्तारण कर कार्रवाई करना बड़ी चुनौती होगी। अभी तक की कुल 12 हजार अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। ऐसे में तीन सप्ताह में इतने ज्यादा मामलों की सुनवाई किस तरह पूरी होगी? यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें