फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 में अनुष्का बैडमिंटन चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालिका अंडर-17 एकल वर्ग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की अनुष्का जुयाल ने खिताब जीता। बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने धनवंतरी और शुभम हमाल ने तुषार पाल को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में बुधवार को बालक व बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालिका अंडर-17 एकल वर्ग के फाइनल में अनुष्का जुयाल ने समृद्धि तिवारी को सीधे सेटों में 21-26 और 21-16 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने धनवंतरी को 22-20 व 21-15 और शुभम हमाल ने तुषार पाल को 21-13 व 21-15 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अंडर-15 एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने आस्था भोरे को 21-9 व 21-11 और समृद्धि तिवारी ने सौम्या सिंह को 23-21, 13-21 व 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 युगल वर्ग में तुषार पाल व प्रतीक ने प्रशांत व मयंक की जोड़ी को 21-15 व 21-16 और प्रियांशु व सक्षम ने देवांश व अमित की जोड़ी को 21-15, 16-21 व 21-14 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें