फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना पुल से मसूरी डायवर्जन तक लगेंगे स्मार्ट सिग्नल सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी दून की सड़कों, चौराहों पर आए दिन लगने वाले जाम से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। जाम के झाम से निपटने के लिए रिस्पना पुल से मसूरी डायवर्जन तक स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लगाने की योजना है। इस क्रम में एमडीडीए, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों का सर्वे भी किया। अंतिम निर्णय पर शुक्रवार को बैठक में मुहर लगने की उम्मीद है।
बता दें राजधानी में सड़कों के अलावा कई चौराहों पर रोज जाम लगने की बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने में जिला एवं पुलिस प्रशासन समेत तमाम विभागों की कवायद अभी तक नाकाफी साबित हुई है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में नए सिरे से मंथन किया जा रहा है। इसके तहत एमडीडीए के साथ ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम समेत कई विभागों के अफसरों के साथ बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न इलाकों और चौराहों का सर्वे किया गया। सर्वे में आराघर से लेकर धर्मपुर, सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, नेहरू कॉलोनी, चौक, रोड माता मंदिर रोड, ईसी रोड, नैनी बेकरी, बहल चौक, दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्जन आदि क्षेत्रों को शामिल किया है। सर्वे के बाद रिस्पना पुल से लेकर यूकेलिप्टस चौक तक पहला सर्किट और यूके लिप्टस चौक से लेकर मसूरी डायवर्जन तक दूसरा सर्किट बनाने पर सहमति बनी है। इन दोनों सर्किट में स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके तहत रिस्पना पुल पर सिग्नल ग्रीन मिलने पर यूके लिप्टिस चौक तक सभी चौराहों पर सिग्नल ग्रीन ही मिलेगा। यही स्थिति यूकेलिप्टस चौक से लेकर मसूरी डायवर्जन तक रहेगी। सभी सिग्नल एक साथ ग्रीन होंगे ऐसे में वाहन चालकों को एक चौराहे से लेकर अगले चौराहे पर कहीं भी गाड़ियों को रोकना नहीं पड़ेगा। इससे शहर में यातायात की समस्या 70 फीसदी खत्म हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिग्नल सिस्टम के तहत निरंजनपुर मंडी पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लगाया गया है जिसके साकारात्मक परिणाम सामने आए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजनपुर मंडी चौराहे पर 52 सेकंड की बचत
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार निजी कंपनी की मदद से निरंजनपुर चौराहे पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लगाया गया है। इससे वाहन चालकों को 52 सेकंड की बचत हो रही है। यदि पूरे शहर में स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया जाता है तो यातायात व्यवस्था सुधराने में काफी सहूलियत होगी और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें