फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला दिवस पर बांटे गए 500 गैस कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उज्ज्वला दिवस पर शुक्रवार को जिले की 50 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 500 पात्र उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन बांटे गए। ये शिविर तेल कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग की ओर से लगाए गए थे। शिविरों में जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।
जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से गैस कनेक्शन पाने वाले उपभोक्ताओं की सही संख्या की जानकारी नहीं है। 50 ग्राम पंचायतों में तकरीबन 500 कनेक्शन बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा सकें, इसके लिए पूरे राज्य में 220 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए थे। जिसमें दोपहर तक चार हजार उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें