ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला है। यह कोई व्यायामशाला या फिर खेलकूद का स्थान नहीं है। यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर का। वह यहां रेंजर्स ग्राउंड में पथ संचलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि शाखा में धैर्य, शौर्य, अनुशासन, साहस और हिम्मत मिलती है। संघ शाखा ऊर्जा पैदा करने वाले बिजली घर के समान है। उन्होंने कहा कि नववर्ष ऐसा समय है जब प्रकृति भी धरती का श्रृंगार करती है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार का जन्मदिवस भी है। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने रेंजर्स ग्राउंड से बुद्धा चौक, सर्वे चौक, बहल चौक, पलटन बाजार होते हुए वापस रेंजर्स ग्राउंड तक पथ संचालन किया। कार्यक्रम में महानगर संघ चालक आजाद सिंह रावत, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल, राजेंद्र पंत, प्रवीन जैन, विशाल जिंदल, महेंद्र, आनंद रावत, सुनील, विजय, कुलदीप स्वेडिया, बलदेव पराशर, हिमांशु अग्रवाल, नंद किशोर, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।