ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज कैंसर अवेयरनेस वॉक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में एसएसपी निवेदिता कुकरेती वॉक को हरी झंडी दिखाएंगी। 11 फरवरी को पुलिस लाइन में मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
अरिहंत अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला ने बताया कि बड़ी संख्या में कैंसर पीड़ित अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब उनकी स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। बीमारी ठीक नहीं होने की स्थिति में पहुंच जाती है। तब उपचार भी बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होता। जबकि, शुरुआती लक्षण दिखने के बाद तुरंत जांच कर चिकित्सकों से परामर्श लिया जाए तो उसी समय उपचार कर बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
पेट और कैंसर रोड विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक जैन ने बताया कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ, कैंसर हो सकती है। अन्य कई लक्षण होते हैं, जिसके जरिये तुरंत पहचान की जा सकती है। 11 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉ.अभिषेक जैन और डॉ.विदुषी ज्याला जैन लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। साथ ही हड्डियों में कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी की जांच भी मुफ्त की जाएगी।
--
जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
शिविर से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी या पंजीकरण के लिए अरिहंत अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला से मोबाइल नंबर 9758135945, 8755703129, 8477015555 पर संपर्क कर सकते हैं।
--
आज चंद्रबनी में मुफ्त होगी स्वास्थ्य जांच
देहरादून। अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज चंद्रबनी स्थित स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श और आवश्यक दवाएं देंगे। लोगों की ईसीजी, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांचें भी मुफ्त की जाएंगी। शिविर में पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए सोसाइटी के सुमित कुमार से मोबाइल नंबर 9520329258 और 8445026760 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो