फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में 935 डबल गैस कनेक्शन ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

एक ही नाम और पते पर दो गैस कंपनियों के कनेक्शन लेने पर तेल कंपनियों के निर्देश पर गैस एजेंसियों ने शहर में 935 डबल कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने कॉमन सॉफ्टवेयर से एक दूसरे के कनेक्शनधारियों की मॉनिटरिंग करने से ऐसे कनेक्शन पकड़ में आए हैं। राजधानी की 17 गैस एजेंसियों पर प्रति एजेंसी 55 कनेक्शन ब्लॉक किए गए हैं। ये ऐसे कनेक्शन है जिन्होंने अपना आधार कार्ड जमा नहीं कराया था और केवाईसी भी नहीं कराई थी।
विज्ञापन

दरअसल, डबल कनेक्शन लेकर गैस की कालाबाजारी करने वालों पर लगाम कसने को पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमन सॉफ्टवेयर से एक-दूसरे के उपभोक्ताओं की मॉनिटरिंग शुरू की है। मॉनिटरिंग में अभी तक राजधानी में 935 उपभोक्ता ऐसे सामने आए है, जिन्होंने एक ही नाम और पते पर दो कनेक्शन लिए है। तेल कंपनियों के कई बार निर्देश के बाद भी इन्होंने अपना आधार कार्ड कनेक्शन से लिंक नहीं कराया और केवाईसी भी नहीं कराई। तेल कंपनियों के निर्देश पर प्रथम चरण में राजधनी की 17 एजेंसियों ने 55-55 कनेक्शन ब्लॉक कर दिए है। एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि तेल कंपनियों के निर्देश के बाद भी जिन उपभोक्ताओं ने आधार नंबर जमा और केवाईसी नहीं कराई है और एक ही नाम और पते पर दो-दो गैस कनेक्शन लिए है। कंपनी के निर्देश पर उनके कनेक्शन ब्लॉक किए जा रहे है। प्रथम चरण में राजधानी में 935 कनेक्शन ब्लॉक किए गए है। आधार जमा और केवाईसी कराने पर कनेक्शन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें