फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
22 हजार करोड़ से सुधरेगी राज्य की सड़कें
विज्ञापन

-- केंद्र सरकार ने दिया स्पेशल पैकेज, सीएम ने डोईवाला में की घोषणा
-- 700 करोड़ से कृषि क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। डोईवाला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में सड़कों का नवनिर्माण और विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया है। इसमें 10 हजार करोड़ रुपये भारतमाला योजना के तहत मिला है। पर्याप्त धनराशि से सीमांत क्षेत्रों की सड़कों पर काम किया जाएगा। इसके अलावा 700 करोड़ से कृषि क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। ग्रेविटी का पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पंचेश्वर बांध से संभावना तलाशी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और देशहित में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश में इस तरफ बेहतर काम हुआ है। पहले लिंगानुपात 1000 लड़कों के मुकाबले 813 लड़कियां थी, जोकि अब बढ़कर 1000 पर 914 हो गई हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के विकास में योगदान सरकार भी कर रही है। सीएम ने कहा कि गंगा यमुना घाटी को सुरंग से जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद मिलने से राज्य के विकास को गति मिली है। टिहरी झील में सीप्लेज उतारने की तैयारी केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही है। हवाई सेवाओं से एक दूसरे दूरस्थ क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। डोईवाला में कचरा उन्मूलन के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं। कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनें न पहुंचने पर नहीं हुआ सीपेट का शुभारंभ
डोईवाला। सेंट्रल इंस्टीट्यूट फार प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सीपेट) के लिए डोईवाला के लोगों को अभी एक माह और इंतजार करना पड़ेेगा। सीपेट संस्थान शुरू करने के लिए बाहर से कुछ मशीनें आनी थी, जोकि समय पर नहीं पहुंच पाई। व्यवस्थाऐं पूरी न होने के चलते रविवार को सीपेट का शिलान्यास स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का डोईवाला दौरा भी रद्द हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीपेट के लिए कुछ जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी। संस्थान में कुछ मशीनों को आना था। मशीनें रविवार की सुबह तक नही पहुंच सकी। सीएम ने कहा कि सीपेट शुरू होने से सात हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुल जाएंगे। फरवरी अंत या फिर मार्च के शुरू में सीपेट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें