फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने उड़ाए पांच वाहन, निगली दो जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने उड़ाए पांच वाहन, निगली दो जिंदगी
विज्ञापन

- ऋषिकेश में फिल्मी अंदाज में मंगलवार का हुआ बड़ा हादसा
- दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत छह लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मारने के साथ सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों की जिंदगी निगल ली, जबकि छह लोग मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक तेजी से एक-एक कर पांच वाहनाें को उड़ाते हुए आगे बढ़ता गया। हादसे में कार सवार लोगों की चीख पुकार ने इस मंजर को और खौफनाक बना दिया था। यहां पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। दो घंटे के प्रयासों के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया जा सका।
ऋषिकेश में हृदय विदारक यह दुर्घटना सुबह पौने दस बजे के करीब हीरालाल मार्ग पर हुई। रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने पहले तिराहे पर रुके सूमो वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद आल्टो कार, स्कूटी और ट्रक को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर खड़ी एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में आल्टो कार सवार सिंचाई विभाग के बाबू रामरूप सिंह रावत (50) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश व स्कूटी सवार कुंदन शर्मा (28) पुत्र नीलसागर शर्मा निवासी सहरसा, बिहार हाल निवासी गौरव ट्रेडर्स, हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टाटा सूमो सवार जितारी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और उज्जला देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी ग्राम नीर, तपोवन, टिहरी, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी जख्मी हो गए। स्कूटी सवार सतीश कुमार पुत्र छम्मन सिंह निवासी हरिद्वार रोड, ऋषिकेश व मार्ग से पैदल जा रही जुनतारी देवी भी दुर्घटना में घायल हो गई, जबकि सूमो सवार शीशपाल पुत्र महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी नीर गांव तपोवन को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो ट्रकों के बीच में फंसी कारों और स्कूटी से घायलों को निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एसपीए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रामरूप सिंह रावत सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। जबकि कुंदन शर्मा शांतिनगर स्थित गौरव ट्रेडर्स में नौकरी करता था।
विज्ञापन

भयावह थी दुर्घटना
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि ऋषिकेश में हुई दुर्घटना बड़ी भयावह थी। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने पांच वाहनाें को अपनी चपेट में लिया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह के करीब लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें