फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई को लगा वॉल्व ही परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निरंजनपुर स्थित माजरी माफी क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। शिवनारायण विहार, वाल्मीकि बस्ती में समस्या विकट हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई के लिए जल संस्थान की ओर से पाइप लाइन में लगाया गया वॉल्व ही परेशानी की सबब बना गया है। ज्यादातर वॉल्व शिवनारायण विहार क्षेत्र की लाइन में लगे होने के कारण 50 से अधिक परिवारों को पानी नहीं मिल पाता है। जबकि, शिव शक्ति एनक्लेव की ओर पानी की सप्लाई लगातार होती है।
शिवनारायण विहार निवासी कुसुम ने बताया कि वॉल्व खुलने पर ही इस क्षेत्र में पानी आता है। शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, वाल्मीकि बस्ती में पेयजल लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है और अक्सर टूट जाती है। पानी आता है तो गंदा, जो पीने लायक नहीं होता। स्थानीय निवासी परशुराम ने बताया कि सालभर यहां पानी की दिक्कत है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनते ही नहीं हैं। टोल फ्री नंबर पर फोन करो तो कोई उठाता नहीं हैं। कुलदीप का कहना है कि बस्ती में नई लाइन डालने की जरूरत है। कई बार पानी की समस्या पर जल संस्थान मुख्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक दिन पहले ही शिवनारायण विहार और वाल्मीकि बस्ती से शिकायत मिली थी। तत्काल हमारी टीम वह पर पहुंची थी। परेशानी पता लगाकर काम शुरू कर दिया है। आज सुबह तक लोगों को पानी मिलने लगेगा।
-मनीष सेमवाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें