ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एस एन मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भाऊवाला का 11वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और वैज्ञानिक अभिलाष सेमवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा पांच के बच्चों ने सरस्वती वंदना और नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी कठपुतली, भंगड़ा नृत्य और बाल श्रम पर नाटक का मंचन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजूलिका माथुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सत्र के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन एके माथुर, उप प्रधानाचार्या अनीष माथुर, नीरज कुमार, सुमित कुमार, सुरभि माथुर, बालम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।