फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्थानीय प्रशासन की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर दो दिन तक चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में 21 वाहनों को सीज किया गया, जबकि एक दर्जन से अधिक स्थानों से अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय पुलिस, परिवहन विभाग, पालिका व स्थानीय प्रशासन की ओर से नगर में संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों को सीज किया गया। जबकि बस अड्डा के पास अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, इसके अलावा एजेंसी चौक, धारा रोड आदि मार्गों के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर संचालित की जा रही दुकानों को भी हटा दिया गया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण स्थल से प्राप्त सामग्री को तहसील में जमा किया गया। दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने इस कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि वह भी नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने का पक्षधर हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से बगैर नोटिस जारी किए इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। कुछ दुकानों को बेवजह हटवाया गया है। अभियान में एसडीएम केएस नेगी, डीएसपी धन सिंह तोमर, सहायक परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद व पालिका कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें