फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत बैठक के लिए क्षेत्रीय विधायक को बैठक का एजेंडा नहीं देने और जिलास्तरीय अधिकारियों नहीं पहुंचने पर सदस्याओं ने हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही बैठक का बहिष्कार कर सदन छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू हुई, लेकिन सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह को बैठक का एजेंडा नहीं भेजने और अधिकारियों के नहीं आने पर सदन में जमकर हंगामा किया। सदस्याओं ने आरोप लगाया कि भिलंगना की बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय अधिकारी पिछले तीन साल से शामिल नहीं हो रहे हैं, जिससे समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों ने एकजुट होकर सदन का बहिष्कार कर दिया। सदस्य किशन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, दरम्यान सिंह, विजयलक्ष्मी, राम कुमार आदि ने कहा कि जब बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान नहीं होना है, तो बैठक का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में अधिकारी शामिल नहीं हुए, तो ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने सीडीओ को पत्र भेजकर बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें