फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों का आतंक, किसान की जान और कमाई दोनों पर खतरा

Mon, 19 Jun 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
wild elephant
विज्ञापन
न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरी में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की अनदेखी के कारण हाथी आए दिन फसलें रौंद रहे हैं। झुंड में आने वाले हाथियों में कई हमलावर भी हैं। इससे किसानों की जान पर बन आती है। 
विज्ञापन


खदरी में इस समय धान की पौध की रोपाई हो रही है, लेकिन रात को जंगल से निकल कर हाथी पौध नष्ट कर दे रहे हैं। किसान मंगनी राम, विनोद जुगलान ने बताया कि सप्ताहभर से शाम ढलते ही क्षेत्र में दस्तक दे रहे हाथी धान की पौध रौंद रहे हैं।

कनस्तर बजाकर और आतिशबाजी कर भगाने का प्रयास करने पर हाथी आक्रामक होकर हमलावर हो जाते हैं। हाथियों के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जुगलान ने सरकार से किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, मामले में वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रेंज गंगासागर नौटियाल का कहना है कि खदरी में हाथी द्वारा धान की पौध रौंदने का मामला संज्ञान में है। आबादी में हाथियों की आमद रोकने के लिए शाम ढलने के बाद गश्त बढ़ा दी जाती है। गश्ती वाहन हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त कर रहा है। फसल नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें