फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने दिखाया साहस तो भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो साहसी युवकों के मोर्चा संभालने से हथियारबंद बदमाशों को उल्टे पांव भागना पड़ा। मारपीट के दौरान बदमाशों के दो देसी तमंचे भी मौके पर ही छूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। गनीमत रही कि असलहों का इस्तेमाल नहीं हुआ वरना हादसा होना तय था। घटना क्षेत्र की लोटस कालोनी में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे घटित हुई।


रुड़की की सिंह ट्रेडिंग कारपोरेशन के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित सर्विस सेंटर पर कार्यरत सुखवीर पुत्र गुरुदेव निवासी डिवीजन दो अमरपुर लुधियाना और राजेंद्र सिह पुत्र जनरैल सिंह निवासी गांव अजीतवाल मोगा पंजाब यहां गांव सलेमपुर से सटी लोटस कालोनी में अरविंद कुमार के मकान में किराये पर रहते हैं। रात करीब ढाई बजे वे जब बरामदे में सो रहे थे तो कुछ आवाजें होने पर उनकी आंख खुल गई। देखा कि दो बदमाश घर में घुसे हुए थे। युवकों ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों से लोहा लिया। उनकी बदमाशों से मारपीट भी हुई। इस दौरान बदमाशों के हाथ से देसी तमंचे नीचे गिर गए। युवकों को भारी पड़ता देख बदमाश भाग खड़े हुए। उनका एक साथी बाहर पहरा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने युवकों का चौपहिया वाहन ले जाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खंगाला, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुसे थे। वे कुछ भी ले जा पाने में असफल रहे। आरोपियों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें