फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी के गीतों पर छात्रों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में डीबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह का समापन शुक्रवार को छात्रों ने खूब धमाल मचाया। जौनसारी लोक गायक सन्नी दयाल और ब्रहम कमल दल ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और बॉलीवुड गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सन्नी दयाल और ब्रहम कमल के गीतों पर छात्र जमकर थिरके।
विज्ञापन

समापन समारोह में सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रदीप शेखावत ने कहा कि एबीवीपी की परिकल्पना है कि छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिले। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी पर समाज को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है। किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास किया जा सकता है। इस मौके पर छात्रसंघ की ओर से शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी, एनएसएस, खेल और संस्कृति दल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडे, अनिल पाल, डॉ. विजय बहुगुणा, छात्रसंघ अध्यक्ष मनबीर नेगी, महासचिव शिवम जोशी, रोहन जोशी, अतुल थपलियाल, सौरभ रावत, आरती राजपूत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें