फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन कारखानों के श्रमिकों को मिलेगी सवेतन छुट्टी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

मतदान के दिन प्रदेश के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के रविवार को निर्देश जारी किए गए हैं। इस दिन प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के कारखाने बंद रहेंगे। यहां कार्यरत श्रमिकों का मतदान के लिए सवेतन छुट्टी दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि 11 अप्रैल को मतदान के दिन जिन क्षेत्रों के बाजारों की उस दिन साप्ताहिक अवकाश नहीं है वहां भी अवकाश रहेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के अनुसार मतदान दिवस वास्तविक बंदी के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए अविरल चलने वाले कारखाने भी बंद रखे जाएंगे। ताकि, श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों को मतदान करने का समुचित समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी मोहन कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ईवीएम कंट्रोल रूम बनाया जाना है। इसके लिए सीएससी राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला के एचओडी अमितेश चंद मोहन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें