ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
शंकरपुर में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित दस दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर में युवाओं को उद्यमिता विकास, बाजार प्रबंधन, समय प्रबंधन, बुक कीपिंग आदि की जानकारी दी गई।
ओबीआरसेटी के प्रबंध निदेशक ललित गुप्ता ने कहा कि उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगार युवकों में कौशल का विकास करना, गैर सरकारी संस्थानों और महिला स्वयंसेवा समूह और विकास के क्रियाकलाप में लगी अन्य विकासात्मक एजेंसियों की क्षमता बढ़ाना है। कहा कि उद्यमी युवा से ही राष्ट्र का विकास संभव है। स्थानीय संसाधनों के उपयोग और प्रौद्योगिकी के उचित इस्तेमाल से रोजगार की संभावनाएं पैदा करना युवाओं का दायित्व है। कहा कि आर्थिक उन्नति उन्हीं युवाओं के द्वारा संभव है, जो उद्यमी बनकर नई पद्धति को अपनाते हैं। इस दौरान राकेश कुमार शर्मा, जेएस मलिक, सुनीता सिंघल, सरदार सिंह, दुर्गा गुप्ता, शमा, रेनू ठाकुर, मुज्जमिल, कृष्ण चंद्र रमोला, कर्मवीर, दिनेेश नेगी, रणवीर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।