फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि में ठेकेदारी प्रथा खत्म हो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को रैली निकाल यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने समेत 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर 10 दिन बाद महारैली निकालकर सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है।
आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मचारियों ने बैठक की। इसके बाद रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग हरिओम शर्मा को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर महारैली निकाली जाएगी और सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त मंत्री इंटक सुबोधकांत, हरीश कुमार, राजेश कुमार, मंजीत कुमार, जयदेव सिंह, सतीश, मनोज, अमीश कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ की मांगें
-लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए।
-लंबे समय से कार्यरत मेट, बेलदार कर्मचारियों को लोनिवि का कर्मचारी माना जाए।
-मेट/बेलदार सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग कर्मचारी बनाने तक सरकारी एजेंसी के जरिये विभागीय कार्य पर रखा जाए।
-मेट बेलदारों को ईएसआई एवं ईपीएफ तथा बीमा का लाभ दिया जाए।
-मेट बेलदारों को वर्दी, जूता, छाता, हेलमेट आदि दिए जाएं।
-मेट बेलदार कर्मचारियों की सर्विस में ब्रेक नहीं दिया जाए।
-ठेकेदारों द्वारा लंबित पारितोषिक का अविलंब भुगतान किया जाए।
-आल वेदर रोड कार्य से प्रभावित मेट बेलदारों को कार्य से न हटाया जाए।
-ग्रामीण, राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए गए मेट बेलदारों को फिर से कार्य पर लिया जाए।
-श्रम विभाग की ओर से लोनिवि के ठेकेदारों से श्रमिकों के वर्ष 2014 से हित लाभ नहीं देने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही श्रमिकों को पूर्व के सभी लाभ दिलाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें