ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो में साल के अंतिम दिन खूब भीड़ रही। महिलाओं में बनारसी साड़ियां खरीदने को लेकर काफी क्रेज रहा। इसके अलावा लोगों ने पर्वतीय उत्पाद भी खरादे।
एक्सपो में उत्तराखंड, जयपुर, बनारस, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख आदि स्थानों के बुनकरों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। एक्सपो में लोगों को रेशम, कपास, चंदेरी, शुद्ध कपास आदि सामग्री की साड़ियां और सूट लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। ये साड़ियां व सूट विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों द्वारा बनाए जाते हैं। वहीं महिलाओं को बनारसी साड़ियां लुभा रही हैं। बनारस के साड़ी विक्रेताओं का कहना है कि एक्सपो में स्टॉल लगाने का उद्देश्य गुणवत्ता वाले कपड़े और सामग्रियां लोगों को उचित दामों पर उपलब्ध करना है। इस मौके पर मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एमएस नेगी, अनुपम द्विवेदी, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।