फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तेरा घाटा’ से मिली नई पहचान : गजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

‘तेरा घाटा’ गीत से एक नई पहचान भी मिली है। लव लाइफ की जिंदगी में होने वाले ब्रेक अप को तेरा घाटा... गीत ने नया अंदाज दिया है। ब्रेक अप के बाद उदास जिंदगी से बाहर आने के लिए तेरा घाटा गीत सहयोग कर रहा है। यह बात तेरा घाटा... फेम गजेंद्र वर्मा ने सोमवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में मीडिया से कही।
विज्ञापन

गजेंद्र वर्मा को टेबल नंबर 21 के गीत मन मेरा...से बॉलीवुड में ब्रेक मिला था और तेरा घाटा... गीत से चर्चा में हैं। गजेंद्र वर्मा ने कहा कि ये गीत लगभग उनकी जिंदगी से ही ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया में तेरा घाटा.. गीत से सुर्खियों र्में आईं तीन लड़कियां भी गीत को हिट करने में मददगार साबित हुई हैं। आने वाले गीतों के बारे में गजेंद्र ने कहा कि नया गीत खेलेगी क्या... नए साल के पहले सप्ताह में रिलीज होगा। गजेंद्र ने बताया कि वर्ष 2018 के अप्रैल महीने में मसूरी की वादियों में घूमने आए थे। मसूरी के लाल टिब्बा जैसा सनसेट (सूर्यास्त) दुनिया में आजतक कहीं नहीं देखा। एम्प्टिनेस... गीत से करियर की शुरुआत करने के बाद गजेंद्र ने तूने मेरे जाना, बारिश, ओ सजना, राती सानु जैसे गीतों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। संगीत की दुनिया में गजेंद्र एआर रहमान और केके को अपना आइडल मानते हैं। वर्मा ने कहा कि बचपन से ही सिंगर बनने का सपना था। अभिनय करना बहुत अच्छा लगता है, जल्द ही वेब सिरीज में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें