फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों संग बांटी क्रिसमस की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में क्रिसमस पर्व पर गैर सरकारी संगठन अवेकन फाउंडेशन ने मलिन बस्ती के नौनिहालों संग खुशियां बांटी। उन्होंने डाकपत्थर की मलिन बस्ती में नौनिहालों को उपहार व मिठाई वितरित की। फाउंडेशन की क्षेत्रीय समन्वयक वंदना रावत ने कहा कि हर वर्ग में खुशी बांटने से ही किसी त्योहार की सार्थकता होती है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के नौनिहालों को खुशियां देना व उन्हें समाज के साथ चलने के लिए प्रेरित करना ही त्योहार की महत्ता है।
उन्होंने कहा कि नौनिहालों को प्रत्येक धार्मिक पर्व की महत्ता के साथ ही उसे मिलजुल कर मनाने की सीख दी जानी जरूरी है, जिससे बच्चों में सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना बनी रहे। साथ ही बच्चों के संग त्योहार की खुशियां बांटने से वे खुद को समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग महसूस नहीं करते हैं। ग्रुप की सदस्यों ने बस्ती के सौ से अधिक नौनिहालों के साथ क्रिसमस मनाया और उन्हें मिष्ठान के साथ उपहार व कैंडल वितरित किए। इस अवसर पर पंकज, प्रिंस, अकरम, प्रवेश, आरती, भारती, शानू, आयशा, नेहा, मेघा, आदेश, प्रतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विकासनगर परिक्षेत्र द्वितीय के आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने नौनिहालों को उपहार वितरित किए। आंगनबाड़ी केंद्र बाबूगढ़ में मुख्य सेविका नीलम जसवाल व नगर पालिका सभासद कृष्णा तोमर ने केक काटकर बच्चों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयोगिता, बबली, मीरा, छवि, रुचि, ममता, बबीता, हेमा, शोभा आदि मौजूद रहीं। वहीं, वारियर्स गर्ल्स ग्रुप ने बाड़वाला झुग्गी बस्ती में नौनिहालों को उपहार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें