फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपत्थर महाविद्यालय को नए साल में मिलेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर को नए साल में शिक्षक मिलेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालय में बगैर शिक्षकों के पद सृजित किए जिन विषयों को स्वीकृति दी गई थी, छात्रों का नुकसान न हो इसके लिए उन विषयों में शिक्षकों के पद सृजित किए जाएंगे।
नियमानुसार बगैर टीचरों के पद सृजित किए किसी विषय को स्वीकृति नहीं दी जाती। लेकिन, पीजी में तीन विषयों वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय को शिक्षकों के पद सृजित किए बगैर स्वीकृति दे दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी बगैर शिक्षकों के पद सृजित किए पीजी में विषयों को स्वीकृति दिए जाने पर हैरानी जताई। शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और नए साल में इन विषयों में शिक्षकों के पद सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

----
गेस्ट टीचर रखें प्राचार्य : मलकानी
महाविद्यालय से अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, वाणिज्य एवं गणित के जो टीचर स्थानांतरित होकर गए, उनके स्थान पर महाविद्यालय में नए शिक्षक नहीं आए हैं। इससे महाविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले में उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी का कहना है कि महाविद्यालय में यदि टीचर नहीं हैं, तो महाविद्यालय प्राचार्य तात्कालिक व्यवस्था के तहत गेस्ट टीचरों को रख सकते हैं।
विज्ञापन

----
महाविद्यालय में जिन विषयों को शिक्षकों के पद सृजित किए बगैर स्वीकृति दी गई है, उन विषयों में शिक्षकों के पद सृजित करने के लिए विभाग से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन, प्रस्ताव शासन में लंबित है। महाविद्यालय की ओर से जल्द ही एक प्रस्ताव और बनाकर भेजा जाएगा।
- डॉ. केएल बिष्ट, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें