फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब गांवों में बनेंगे आयुष्मान योजना के कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

विकासखंड कालसी में आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें योजना के कार्ड बनवाने के लिए अब ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उप जिलाधिकारी कालसी वीके तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक की बजाए गांवों में जाकर योजना के कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कालसी ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयुष्मान योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के पात्र लोगों के कार्ड गांवों में जाकर बनाए जाएं। एसडीएम ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीणों को कार्ड बनवाने के लिए परिवार सहित ब्लॉक मुख्यालय कालसी आना पड़ रहा है। गांव से ब्लॉक आने जाने में ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बरबादी हो रही है। स्थानीय लोगों के गांव में जाकर कार्ड बनाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाए। वहीं, गांव में जाने से पहले संबंधित गांव के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाए। एसडीएम ने यह भी कहा कि योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें