फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने दून अस्पताल में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून अस्पताल के आईसीयू में बेड नहीं मिलने से इमरजेंसी के वेंटिलेटर पर इलाज करने पर एक मरीज के परिजनों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर है। इसके बावजूद इमरजेंसी में ही वेंटिलेटर पर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

65 वर्षीय प्रवीन को सांस की तकलीफ होने पर परिजन बृहस्पतिवार को दून अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आईसीयू में जगह न होने के कारण डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ही वेंटिलेटर में रख उपचार शुरू कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रवीन की हालत गंभीर होने के बाद भी उन्हें आईसीयू में शिफ्ट नहीं किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. एचएस भाटिया ने बताया कि आईसीयू में मात्र पांच ही बेड हैं। फिलहाल बेड खाली नहीं हैं। ऐसे में इमरजेंसी में ही वेंटिलेटर पर ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें