फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात रोकने पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने घेरी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन

क्षेत्र के तेल्लीवाला में तय रूट के बजाय दूसरे रूट से राम बारात ले जाने पर एक वर्ग विशेष के लोग विरोध में उतर आए। उन्होंने डीजे बंद कराने की मांग उठाई तो मौके पर हंगामा हो गया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने धनौरी चौकी पर जमकर हंगामा काटा। रामलीला समिति (धनौरा) के पदाधिकारियों ने वर्ग विशेष के लोगों पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दी। मामले के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मंगलवार को धनौरा के पूर्व प्रधान राकेश सैनी की अगुवाई में तेल्लीवाला में राम बारात निकाली जा रही थी। जैसे ही राम बारात तय रूट पर पहुंची तो रास्ता क्षतिग्रस्त था। ऐसे में तय हुआ कि दूसरे मार्ग से राम बारात निकाली जाए। जब राम बारात एक वर्ग विशेष बाहुल्य वाले रूट पर पहुंची तो उस वर्ग विशेष के लोग लाठी डंडे लेकर रास्ते में आ खड़े हुए। तनाव बढ़ता देख तय हुआ कि डीजे बंद कर राम बारात निकाली जाएगी। इस दौरान तो राम बारात आगे बढ़ गई। मगर राम बारात धनौरी गांव से होते हुए चौकी पर पहुंची तो ग्रामीणों ने चौकी घेर ली। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सैनी की अगुवाई में ग्रामीण एकत्र होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने राम बारात का रास्ता रोकने वाले वर्ग विशेष के लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि उस वर्ग विशेष के धार्मिक स्थल पर धार्मिक कार्य चल रहा था। इसलिए डीजे बंद कर राम बारात निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में वार्ता कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी निकलनी है राम बारात
धनौरी। बुधवार को दो स्थान से राम बारात निकलनी है। ऐसे में तनाव पैदा होना स्वभाविक है। एलआईयू ने इस बाबत रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि राम बारात निकालने की अनुमति नहीं ली गई है। स्थानीय पुलिस के समक्ष भी राम बारात का सकुशल निकलना चुनौती से कम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें