फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीश के धमाल से टीम उतराखंड की पहली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। कप्तान अवनीश सुढ़ा के शानदार ऑलराउंडर खेल की बदौलत वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने रविवार को अपनी पहली जीत हासिल की। उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए अवनीश की हैट्रिक की मदद से पुडुचेरी को महज 94 रनों पर ढेर कर दिया। बाद में अवनीश के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत केवल दो विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली।
भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के दोनों ओपनर लोगेश और सुगदेव ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 42 रन जोड़े। अवनीश ने लोगेश (17) को गौरव नेगी के हाथों कैच आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। एक रन बाद ही सुगदेव भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों के भीतर आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 38वें ओवर में अवनीश ने चौथी, पांचवीं और छठवीं गेंद पर विकेट लेकर शानदार हैट्रिक पूरी की। पुडुचेरी की पूरी टीम 39 ओवर में 94 रनों पर मिसट गई। अवनीश ने 13 रन देकर चार, सुमित ने तीन और हरमन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

अवनीश ने बल्ले से भी दिखाया दम
गेंदबाजी में हैट्रिक समेत चार विकेट लेने के बाद कप्तान अवनीश ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए और शानदार अर्द्धशतक जमाया। अवनीश ने 56 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों से सजी 56 रनों की पारी खेली। दूसरे ओपनर तनुष गुसांई 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मनीष ने 18 और गौरव जोशी ने नाबाद दो रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की टीम ने 19.1 ओवर में आसान जीत हासिल कर ली। पुडुचेरी के निपुन गायकवाड़ और अरबाजउद्दीन ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

अंक तालिका में खुला खाता
पहली बार बीसीसीआई की किसी प्रतियोगिता में खेलने उतरी उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। शनिवार को बिहार से पहला मुकाबला हारने के बाद टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए पुडुचेरी को खेल के सभी विभागों में कड़ी शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें