फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनाम चोटियों के आरोहण को पहुंचे पर्वतारोही

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री पर्वत श्रृंखला की दो अनाम चोटियों का आरोहण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करने के लिए पर्वतारोहियों का दल उत्तरकाशी पहुंच चुका है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की यह आठ सदस्यीय टीम अपने 25 दिवसीय अभियान के लिए आज शनिवार को गंगोत्री रवाना होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में टीम लीडर व निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि टीम में शामिल अवधेष भट्ट, कैप्टन हेमेंद्र सिंह, विष्णु सेमवाल, विजेंद्र सिंह, राकेश राणा, अनामिका बिष्ट व ज्योत्सना रावत शनिवार को गंगोत्री के लिए रवाना होंगे। टीम चीड़वासा, भोजवासा, गोमुख होते हुए रक्तवन पहुंचकर बेस कैंप स्थापित करेगी। इसके बाद दल दो अलग-अलग टीमों में बंटकर 6566 मीटर और 6567 मीटर ऊंची अनाम चोटियों का आरोहण करेेगा। अभियान की सफलता के बाद इन दोनों चोटियों को पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में अटल-1 और अटल-2 नाम दिया जाएगा। अभियान के दौरान टीम के सदस्य पौधारोपण, पॉलिथीन उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर इस अभियान को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया जाएगा।
बॉक्स-------------
अल्ट्रा मैराथन व शिवलिंग परिक्रमा करने वाले युवा हैं टीम में शामिल
उत्तरकाशी। अटल अभियान की आठ सदस्यीय टीम में अल्ट्रा मैराथन व शिवलिंग पीक की परिक्रमा करने वाले युवक युवती भी शामिल हैं। पौड़ी जिले के जसपुर गांव निवासी 18 वर्षीय ज्योत्सना रावत ने बीते वर्ष 111 किमी लंबी अल्ट्रा मैराथन दौड़ को सफलता पूर्वक पूरा किया था। लद्दाख में आयोजित इस दौड़ को पूरा करने वाली वह देश की पहली और विश्व की सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी हैं, वहीं उत्तरकाशी के विष्णु सेमवाल ने हाल ही में शिवलिंग पीक की परिक्रमा कर पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया था। वह एवरेस्ट व ट्रांस हिमालय अभियान को भी सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। इन दो प्रतिभावान युवाओं के दल में शामिल होने से टीम के अन्य सदस्य भी अटल अभियान की सफलता के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन

बॉक्स------------------
12 महीने में 12 अनाम चोटियों पर आरोहण करेगा निम
उत्तरकाशी। निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने अटल अभियान की सफलता के बाद गंगोत्री पर्वत श्रृंखला की बाकी सभी अनाम चोटियों का आरोहण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री क्षेत्र में करीब 12 अनाम चोटियां मौजूद हैं, जिन पर आने वाले 12 से 15 महीनों के बीच सफल आरोहण कर उनका नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें