फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के एक युवक ने एक माह पहले हुई मारपीट मामले में कार्रवाई न होने से नाराज होकर एसएसपी को पत्र भेजा है। साथ ही मामले में एक हफ्ते के अंदर कार्रवाई न होने पर कोतवाली परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे के केशवनगर मोहल्ला निवासी सुंदर सिंह पुत्र रणवीर सिंह क्षेत्र में ही स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है। सुंदर के मुताबिक 30 अगस्त को कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए परिजनों ने हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित युवक का कहना है कि मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अब सुंदर ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि पुलिस की ओर से सात दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह कोतवाली परिसर में आत्मदाह करेगा। उधर एसएसआई हरिओम राज चौहान का कहना कि युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें