फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल प्रकरण : छात्रों को शिफ्ट कराने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून। छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल की मान्यता जाने के बाद अब सीबीएसई ने छात्रों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को कई स्कूलों को वार्ता के लिए बुलाया गया। उनसे बोर्डिंग शुल्क और डे-स्कॉलर छात्रों का शुल्क का ब्योरा जुटाया गया।
सीबीएसई ने भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल की मान्यता मंगलवार को समाप्त कर दी थी। इसके बाद सीबीएसई ने छात्रों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कई स्कूलों को वार्ता के लिए बुलाया। उन स्कूलों से शुल्क का ढांचा लिया गया। कई और स्कूलों को भी वार्ता के लिए जल्द बुलाया जाएगा। इसके बाद जिस स्कूल का शुल्क सही होगा और लोकेशन अभिभावकों के हिसाब से ठीक होगी, वहां छात्रों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुल्क आधे सत्र का ही देना होगा
जिन छात्रों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है, उन्हें केवल आधे सत्र का शुल्क देना होगा। दरअसल आधा सत्र बीत चुका है। भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल की मान्यता जाने के बाद अभिभावकों को अब चिंता सता रही थी कि कहीं उनके ऊपर शुल्क का बोझ न पड़ जाए।

बोर्डिंग के कई छात्र स्कूल छोड़कर गए
भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे कई छात्र प्रकरण सामने आने के बाद अपने घर लौट गए हैं। कुछ ही छात्र बचे हैं जो कि अब किसी और बोर्डिंग में शिफ्ट किए जाएंगे।

बोर्डिंग स्कूल प्रबंधन के दूसरे स्कूल में नहीं जाएंगे छात्र
सीबीएसई ने यह भी तय किया है कि भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल के छात्रों को अन्य स्कूलों में ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके छात्रों को इनके दूसरे स्कूलों में किसी भी हाल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हमने छात्रों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक बिल्कुल भी चिंता न करें। छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी अभिभावक को यदि संशय है तो वह सीबीएसई के कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं। -रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें