साध्वी भगवती सरस्वती सह अध्यक्ष नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन आश्रम की प्रतिनिधि साध्वी भगवती सरस्वती को यूनाइटेड नेशन एडवाजरी बोर्ड में सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आश्रम के मीडिया विभाग के मुताबिक साध्वी भगवती सरस्वती ने यूनाइटेड नेशन एडवाजरी बोर्ड की तीन दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साध्वी बोर्ड में बतौर सह अध्यक्ष बच्चों के अधिकारों, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लिंग भेद, संघर्ष, प्रवासन और पर्यावरण के मुद्दों पर विश्व स्तर पर कार्य करेंगी। साध्वी भगवती को भारतीय अध्यात्म, जीवन पद्धति, गीता, भागवत कथा, शांति और मानवीय मूल्यों के लिए कई मंचों पर सराहना मिल चुकी है। यूनाईटड नेशन एडवाजरी बोर्ड के पदाधिकारियों ने भी साध्वी के विचारों का समर्थन करते हुए उस पर अमल करने की बात कही है।