24 घंटे में छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
-मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने और लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।
वहीं रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। राजधानी दून में दिनभर बूंदाबांदी का दौर रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके तहत अलर्ट जारी किया गया है।