फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक और विस में उठेगा स्पीड गवर्नर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक और विस में उठेगा स्पीड गवर्नर का मुद्दा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। स्पीड गवर्नर परीक्षण के दौरान रविवार को मसूरी टैक्सी ओनर्स यूनियन के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच हुई नोकझोंक से नाराज यूनियन के पदाधिकारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार से मिले। उन्होेंने पुराने व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की। इस पर मंत्री ने मामले को कैबिनेट की बैठक और विधायक ने विधानसभा में रखने की बात कही।
विज्ञापन

मसूरी टैक्सी ओनर्स यूनियन सचिव सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि रविवार को आरटीओ द्वारा वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाकर परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया था कि जिन वाहनों में स्पीड गवर्नर यंत्र लगाया गया उनमें तकनीकी खराबी के कारण एसी नहीं चला। साथ ही अन्य खराबी भी पाई गई, जिस का यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध में किया। जिससे आरटीओ ने परीक्षण बीच में ही बंद कर दिया था। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और आरटीओ के बीच नोकझोंक भी हुई थी। उन्होंने कहा के अधिकारियों के रवैये से नाराज यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार से मिले। इस पर मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर आरटीओ से जानकारी ली। सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि मंत्री ने यूनियन को आश्वासन दिया है कि वह कैबिनेट की बैठक में इस मामले को रखेंगे। वहीं धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने भी इस मामले को विधानसभा में रखने की बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें