फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए टीमें गठित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिले को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए बुधवार को कई टीमें गठित की गई हैं। इसके तहत वार्ड के हिसाब से 60 मुख्य पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा नोडल अफसर भी नामित किए जा रहे हैं। टीमों को रोजाना किए गए कार्य का ब्योरा भी देना होगा। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को समन्वयक बनाया गया है।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की ओर से जारी सूची के मुताबिक शहर में मुख्य पर्यवेक्षकों में एडीएम (प्रशासन) अरविंद कुमार पांडेय को राजपुर, सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को सहस्रधारा रोड, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम जफर खान को जाखन, एसडीएम सदर प्रत्यूष कुमार सिंह को हाथी बड़कला क्षेत्र का मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस तरह सभी 60 वार्डों में एक मुख्य पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इनके अलावा करीब 30 सफाई निरीक्षक और 60 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसीलवार नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। नगर निगम क्षेत्र में नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त को नामित किया गया है। डीएम एसए मुरुगेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तहसीलों में संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी नामित रहेंगे। वे अपनी तहसीलों के तहत आने वाले नगर निकाय के संबंधित अधिशासी अधिकारी के सहयोग से वार्ड वार अपनी टीम का गठन करेंगे। इसके अलावा उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी को वहां का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे अधिशासी अधिकारी के सहयोग से टीम का गठन करेंगे।

डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
देहरादून। नई व्यवस्था के तहत टीमों को रोजाना पॉलिथीन मुक्त अभियान का ब्योरा देना होगा। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। समन्वयक का जिम्मा होगा कि सभी टीमों से जानकारी संकलित कर एडीएम, वित्त एवं राजस्व को दें। एडीएम जिलेभर का ब्योरा जिलाधिकारी को सौंपेंगे। अभियान के संदर्भ में एडीएम, वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल का कहना है कि टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर पॉलिथीन मुक्त अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
नगर निगम ने 48 हजार से ज्यादा अर्थदंड वसूला
देहरादून। विशेष सफाई अभियान के तहत बुधवार को निगम टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 270 मीट्रिक टन कूड़े का उठान किया। इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलिथीन प्रयोग के मामले में 235 चालान कर 48200 का अर्थदंड वसूला गया। घंटाघर से चकराता रोड, बल्लूपुर चौक तक 16 स्थलों से मलबा हटाने का कार्य हुआ। सहायक नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सुपरवाइजर को हिदायत दी गई है कि शहर में कहीं भी कूड़े का ढेर न दिखाई दे। उन्होंने बताया कि पंचायती मंदिर, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा, जैन कॉलोनी, संजय कॉलोनी, शीतला विहार सहित करीब एक दर्जन इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें