बैडमिंटन में धनवंतरी ने जीते तीन खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में हुई द्वितीय एचसी विरमानी जिला बैंडमिंटन चैंपियनशिप में धनवंतरी ने तीन खिताब अपने नाम किए। जबकि रागेश्री, सोहेल और जयंतिका ने एक वर्ग में दोहरा खिताब जीता।
रविवार को पुरुष वर्ग के ओपन एकल वर्ग के मुकाबले में सोहेल ने सौरभ पांडे को 21-11, 21-14, अंडर-19 बालक एकल में सोहेल ने प्रत्यूष को 21-8, 21-8, युगल वर्ग में सरोज व धनवंतरी ने अक्षत व आर्येश को 21-15, 15-21, 22-20, अंडर-17 बालक एकल में अक्षत नेगी ने आर्येश चौहान को 22-20, 21-19 से मात दी। युगल वर्ग में सरोज व धनवंतरी ने अक्षत व आर्येश को 18-21, 21-15, 21-18, अंडर-15 एकल में धनवंतरी ने देवांश को 21-12, 21-7, युगल में वैभव व ध्रुव ने कुशाग्र व कबीर को 21-16, 13-21, 21-15, अंडर-1 3 बालक एकल में प्रशांत राना ने सूर्याक्ष को 21-18, 21-18, युगल वर्ग में शशांक व प्रशांत ने हेमंत व जिनपॉल को 21-14, 17-21, 21-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
महिला ओपन वर्ग में ओपन एकल वर्ग में रागेश्री ने दिव्यांशी को 21-11, 21-13, अंडर-19 बालिका एकल में रागेश्री ने जयंतिका को 21-7, 21-19, अंडर-17 एकल में जयंतिका ने दिव्यांशी को 21-11, 21-11 को हराया। युगल वर्ग में दिव्यांशी-विदिका ने सौम्या व आस्था को 21-16, 21-18, अंडर-15 एकल में जयंतिका ने समृद्धि को 21-12, 21-15, युगल में विदिका व जयंतिका ने आन्या व सिद्धि को 21-16, 21-18, अंडर-13 एकल में समृद्धि ने विदिका को 21-19, 16-21, 21-15, युगल वर्ग में सिद्धि व आन्या ने ओजस्वी व विदिका को 21-14, 21-7, अंडर-10 एकल में श्रीरजा ने अलीशा को 21-17, 21-12, युगल वर्ग में अलीशा व स्नेहा ने श्रीरजा व हंसिका से हराकर खिताब जीता। वेटरन पुरुष वर्ग के 85 प्लस में महेश व अरविंद ने भूपेंद्र व विक्रम को 21-17, 17-21, 21-17, 95 प्लस में संदीप व मयंक ने महेश व एसएस पडलिया, महिला डबल्स में मधु व भावना ने रश्मि व मुक्ति, मिक्स डबल्स में दीपक व मुक्ति ने जितेंद्र व भावना को 21-18, 21-17 से हराकर स्वर्ण जीता। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एससी विरमानी ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, एसोसिएशन सचिव नवनीत सेठी, कमल विरमानी, रोहित, दिनेश शर्मा, सतीश लोधी आदि मौजूद रहे।