फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे कर्मचारी, यात्रियों के लिए सीटें नही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों में जहां एक तरफ यात्रियों के मारामारी है। वहीं परिवहन निगम के कर्मचारी ड्यूटी आने-जाने के लिए वातानुकूलित बसों का ही उपयोग कर रहे हैं। इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद महाप्रबंधक ने सभी सहायक महाप्रबंधकों इस अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से 37 वोल्वो के अलावा अनुबंधित वातानुकूलित बसें भी संचालित की जाती हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन के संज्ञान में यह लाया गया है कि परिवहन निगम के कई कर्मचारी ड्यूटी आने-जाने या अन्य कार्यों के लिए वातानुकूलित बसों का ही अत्यधिक दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा करने से जहां वातानुकूलित बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। वहीं निगम को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। इस संबंध में महाप्रबंधक दीपक जैन ने वातानुकूलित बसों में यात्रियों की सीटें सुनिश्चित कराने के बाबत सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें