दर्शकों और क्रिकेटरों में रोमांच भरते हैं ‘टाइगर’
-आठ साल से देश-दुनिया में बांग्लादेश के मैचों में बढ़ाते हैं टीम का हौसला
सुनीत द्विवेदी
देहरादून।
फ हीमुल हक उर्फ ‘टाइगर’ मिलन। ये वो नाम है जो बीते आठ साल से बांग्लादेश के खिलाड़ियों का हौसला आफ जाई करते हैं। चाहे मुकाबला बांग्लादेश की धरती पर हो या फि र दुनिया के किसी भी कोने में, टाइगर मिलन बांग्लादेशी झंडा लहराते दिखाई देते हैं।
फ हीमुल हक उर्फ टाइगर मिलन बताते हैं कि उन्हें ये नाम भी उनके लुक के कारण ही मिला। फ हीमुल हक ने अपने शरीर को रंगों के जरिये ‘टाइगर’ का स्वरूप दे रखा है। इसके अलावा फ हीमुल हक ने बांग्लादेश के ढाका में स्थित अपने सैलून को क्रिकेटमय बना रखा है। सैलून में बांग्लादेश के अलावा धोनी, विराट, सचिन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के फ ोटो सजा रखे हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन फहीमुल के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। टाइगर को क्रिकेट बचपन से ही काफ ी पसंद है और सेकंड क्लास में क्रिकेट भी खेलते हैं। टाइगर ने बताया कि बीती चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी फ ोटो को आईसीसी ने चुना था। यह उनके जीवन के यादगार पलों में से एक है। वहीं टाइगर का कहना है कि जो टीम अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी। इसलिए लोगों को सिर्फ खेल का लुत्फ उठाना चाहिए।
उत्तराखंड और यहां के लोग बहुत प्यारे
‘टाइगर’ ने कहा कि उन्हें भारत देश बहुत पसंद है। बांग्लादेश और अफ गानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच से पहले भी वो भारत आ चुके हैं। उत्तराखंड और यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। मैच के बाद मसूरी घूमने की इच्छा है।