फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्प है। दिव्यांगों के हित संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को भी सभी वर्गों के हितों के लिए जवाबदेह बताया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत ने सोमवार को ऋषिकुल के सभागार में वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में दिव्यागों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए।
मुख्यमंत्री रावत ने केंद्र की हर योजना में उत्तराखंड को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलौत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में 50 गुना अधिक शिविर लगाकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचे। जिला प्रशासन को दिव्यांगों के प्रति गंभीर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 100 से अधिक योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया है। वृद्ध दिव्यांगों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री ने उनके लिए विशेष प्रयास किए हैं। केंद्र सरकार देशभर में वृद्धों और दीन-दुखियों की सेवा करने की सोच विकसित करने का काम रही है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को साढे़ सात हजार रुपये तक की सामग्री दी जा रही है। चार वर्षों में देशभर में 11 लाख दिव्यांगों को 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की सामग्री वितरित की गई है।
--------------------
वयोश्री योजना के तहत हरिद्वार में लगेगा एक और कैंप
हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलौत ने कहा कि वयोश्री योजना के तहत हरिद्वार में एक और कैंप जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की निगरानी में लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वृद्ध जनों के लिए वयोश्री योजना पिछले वर्ष प्रारंभ की गई थी, जिसमें देश के 260 जनपदों का चयन किया गया है। इनमें हरिद्वार जिला भी शामिल है। योजना के तहत अभी तक 43 हजार वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। 80 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगों को मोटराइज ट्राइसिकिल दी जा रही हैं। करीब साढे़ पांच हजार पात्र लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
सीएम से टोल फ्री नंबर 1906 पर करें शिकायत
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित है, या समय पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है या कोई भी लापरवाही बरत रहा है तो उसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से टोल फ्री नंबर 1906 पर करें। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें