ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी में दो फाड़ हो गए। नवगठित जिला कार्यकारिणी में बीएस बिष्ट को अध्यक्ष, सुमिला भाटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरुण ढींगरा को उपाध्यक्ष, एचसी पपनै को जिला मंत्री, मनोज बहुगुणा को संगठन मंत्री, मनोज बहुगुणा को संगठन मंत्री, यूएस नेगी को संयुक्त मंत्री, भगवन प्रसाद नौटियाल को कोषाध्यक्ष, दशरथ नंदन गोस्वामी को लेेखा परीक्षक निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी के गठन बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में अधिवेशन का शुभारंभ उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउट सोर्सिंग संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह व संयोजक सचिव रवि पचौरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एचसी सेमवाल तथा संचालन संगठन के प्रांतीय महामंत्री पवन पांडे, सतीश पांडे द्वारा संयुक्त रूप से की। अधिवेशन को कर्मचारी शिक्षक आउट सोर्सिंग संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीगण ओमवीर सिंह चौधर, बनवारीलाल सिंह रावत, राकेश ममगांई, इसारूल हक, वीरेंद्र सिंह, अनिल पुंडीर, सुबोध शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गोकुल सिंह मेहता, प्रांतीय उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह गुसांई, कार्यकारी उपाध्यक्ष इंद्रेश कोठारी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चंद्र देवली, विद्या चौहान आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन में गढ़वाल मंडल सचिव टीआर रौथाण, कुमाऊं मंडल सचिव दीपक शर्मा, सुशील कांति, अशोक शास्त्री, संजय अधिकारी, आजाद चौधरी, भगवती पुरोहित, विद्या चौहान, निर्मला तिवारी, सुमनलता आर्य, अनूप रावत, तरुण ढींगरा, ललित चौहान आदि शामिल रहे।
असली-नकली को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
दूसरी ओर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती ने नवगठित कार्यकारिणी को अवैध करार दिया है। कार्यकारिणी का गठन चंद फार्मासिस्टों ने स्थानांतरण से बचने के लिए किया है। सुधा का कहना है कि वह डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की अधिकृत जिलाध्यक्ष हैं। दूसरे संगठन के पदाधिकारी व सदस्य डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के लेटर पैड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं डिप्लोमा फार्मासिस्ट के दूसरे संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन पांडे का कहना है कि असली और नकली संगठन कौन है यह तो स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा ही तय किया जाएगा। हमें किसी से भी कोई शिकायत नहीं है।