ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
स्वर्णकार सेवा परिषद् की ओर से सोमवार को हिंदी भवन में उत्तराखंड स्वर्णकार प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के छह लोगों को स्वर्णकार स्मृति सम्मान दिया गया। इसके अलावा सौरभ आर्य को सत्यार्थ श्री मानद उपाधि से नवाजा गया। साथ ही स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि निदेशक निदेशालय समाज कल्याण विभाग नंद किशोर शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रोटोकोल अधिकारी न्याय विभाग सतीश वर्मा व मार्गदर्शक अतिथि स्वर्णकार सेवा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा रहे। इस दौरान सतीश वर्मा, सविता वर्मा, प्रतिभा धोलियान, प्रकाश चंद वर्मा, पूनम रानी, प्रदीप वर्मा को स्वर्णकार स्मृति सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता हरियाणा से पहुुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम वर्मा ने की। संचालन मुख्य संयोजक एवं परिषद के केंद्रीय प्रधान महासचिव सौरभ आर्य ने किया। वहीं, महासम्मेलन में राष्ट्र रक्षा वैदिक यज्ञ भी हुआ, जिसमें हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता यजवेंद्र सिंह, सत्यार्थ सेवा संस्थान के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष सुनील कपूर व डिप्टी सीएमओ सहारनपुर उत्तर प्रदेश डॉ. सुनील वर्मा मुख्य यज्ञमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रामचंद्रराव येरपुडे, धर्मचंद वर्मा, भगतराम वर्मा, सविता कपूर, लीलाधर आदि ने अपने विचार रखे। उन्होंने केंद्र सरकार से स्वर्णकार मंत्रालय गठन की मांग की। हिल फाउंडेशन की ओर से सोनल वर्मा ने स्वच्छता अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई। हरिद्वार से पहुंचे कवि सचिन राणा ने अपनी रचनाएं सुनाईं। महासम्मेलन में स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी कराया गया, जिसमें उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से पहुंचे युवक-युवतियों का परिचय कराया कराया गया। इस दौरान जगदीश कुमार, सुनील कपूर, कमल वर्मा, दीपचंद वर्मा, आरुषी वर्मा, प्रीति, उर्वशी, गोविशा आदि को भी सम्मानित किया गया।