फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशायरे में शायरों ने बांधा समां टाउन हॉल में आयोजित किया गया ऑल इंडिया मुशायरा कार्यक्रम देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल उर्दू एकेडमी सोसाइटी की ओर से शनिवार को नगर निगम टाउन हॉल में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों ने एक से बढ़कर कलाम पेश कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

मुशायरे का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरबंश कपूर ने समां रोशन कर किया। शायर सरवर कमाल ने अब हकीकत तेरी बताऊं क्या मैं, तुझे आइना दिखाऊं क्या...., महेंद्र अश्क ने तमाम दिन के सफर में थके हुए पंछी, घरों को लौट रहे हैं, शिकार मत करना शेर सुनाकर तालियां बटोरी। सतीश बंसल ने दर्द-ए-दिल की दवा करें कोई, अब खुशी की दुआ करें कोई, रोटियां जो गरीब को दे दें काश वो फैसला करें कोई सुनाकर गरीबों की दास्तां बयां की। राकेश जैन ने एक रोज कहके उसको फुलझड़ी बुला दिया, इतने चपत लगाए मेरा मुंह सुजा दिया, राव शाहिद ने लोग तुमको गुलाब कहते हैं, हम तुमको जाने शाहिद कहते हैं, बड़ी फुरसत से तराशा है कुदरत ने तुम्हें, हम तुमको हुस्न की किताब कहते हैं सुनाकर लोगों को आनंदित कर दिया। इसके अलावा अफजल मंगलौरी, शकील शहर, गुलजार जिगर, अजरा, तरन्नुम, नदीम अनवर, उस्मान उस्मानी, वसीम राजपुरी आदि शायरों ने भी मुशायरे में अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर उत्तरांचल उर्दू एकेडमी सोसाइटी के अध्यक्ष इनाम रमजी, जवानाज अंसारी, इलियास अंसारी, जोगेंद्र सिंह, सतीश बंसल, डॉली डबराल, हिम्मत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें